लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन ने नई दिल्ली में बीआरओ महानिदेशक से की
- फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन ने नई दिल्ली में बीआरओ महानिदेशक से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (विशिष्ट सेवा मेडल) से मुलाकात कर लद्दाख के विकास और सामरिक संपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा की।
ताशी ग्यालसन ने कहा कि विशेषकर अग्रिम क्षेत्रों में अभूतपूर्व स्तर का विकास बीआरओ के प्रयासों से संभव हुआ है। निम्मू-पदम-दारचा रोड, चुशुल-डुंगती-फुकचे-देमचोक रोड, लुंकुंग-पैंगोंग रोड, द्रास-लेह रोड और लेह-नुब्रा रोड जैसी प्रमुख परियोजनाओं ने लद्दाख में संपर्क व्यवस्था और जनजीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
लद्दाख की सामरिक आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने निम्न प्रमुख प्रस्तावों पर त्वरित ध्यान और कार्रवाई का आग्रह किया। इनमें सुमदो-वानला-नेयराग्स रोड का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण, साथ ही सिंगेला में सुरंग निर्माण शामिल है। युलचुंग जंक्शन से लिंगशेद धो रोड को प्राथमिकता के आधार पर बीआरओ द्वारा अधिग्रहित करने का अनुरोध, चो-चो कुरी दर्रे के कठिन मार्ग को बायपास करने के लिए युलचुंग थांग के रास्ते युलचुंग से नेयराग्स जंक्शन तक वैकल्पिक संपर्क मार्ग का निर्माण आदि शामिल है।