फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारगिल विजय दिवस समारोह में भाग लेंगे थल सेना प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। 30 जून को थल सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद प्रतिष्ठित युद्ध स्मारक का यह उनका पहला दौरा होगा।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संसद के मानसून सत्र के चलते इस वर्ष समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुई है। हालांकि लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से समारोह के दौरान बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की संभावना है।

कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति में द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर 26 जुलाई को विभिन्न स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बीच, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कारगिल विजय दिवस समारोह से पहले लद्दाख में अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैन्य इकाइयों का दौरा कर परिचालन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें