फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आईटीबीपी के महानिदेशक ने एलजी के साथ की सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा

विज्ञापन
आईटीबीपी के महानिदेशक ने लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर से की मुलाकात, स्रोत – सूचना विभाग
विज्ञापन
लेह। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बुधवार को महानिरीक्षक अखून साबरवाल के साथ लेह में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान महानिदेशक ने एलजी को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तैनात आईटीबीपी कर्मियों की परिचालन तैयारियों, तैनाती और कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी दी। सीमा प्रबंधन, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों तथा नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने अत्यंत कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा में आईटीबीपी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति बल की प्रतिबद्धता तथा क्षेत्र में आपदा प्रतिक्रिया और सामुदायिक सहयोग में उसके योगदान की भी प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें