फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हुमस वॉरियर्स की मरयुल स्पावो पर 11-0 से रिकॉर्ड जीत

विज्ञापन
रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 3 के दौरान लेह के एनडीएस स्टेडियम में मरयुल स्पावो बनाम हुमस वॉर
विज्ञापन
- रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 : महिला वर्ग के मुकाबले में खारू ईगल्स ने चांगला लामोस को 3-1 से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। हुमस वॉरियर्स ने रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के 11वें दिन लेह के एनडीएस स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए मरयुल स्पावो पर 11–0 से बड़ी जीत दर्ज की। यह इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

कांग्स सिंग ने दिन की शुरुआत चांगला ब्लास्टर्स के खिलाफ 8-2 की प्रभावशाली जीत से की। स्टानजिन फुंतसोग की हैट्रिक की बदौलत टीम फिर से अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। इसके बाद चांगथांग शान्स ने जंस्कार चादर टेमर्स को 7-1 से हराकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बनाई। महिला वर्ग के मुकाबले में खारू ईगल्स ने चांगला लामोस को 3-1 से पराजित किया। शुरुआती बढ़त बनाकर अंत तक मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया।
विज्ञापन


पुरिग वॉरियर्स ने भी यूनाइटेड नुब्रा पर 9-1 की शानदार जीत हासिल की, पूरे मैच में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। दिन का समापन हुमस वॉरियर्स की रिकॉर्ड जीत के साथ हुआ। इससे उन्होंने अंक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया जबकि कांग्स सिंग दूसरे और पुरिग वॉरियर्स तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सेमीफाइनल के करीब पहुंच रही इस लीग में लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों लेह, नुब्रा, चांगथांग, शाम, खारू, द्रास, करगिल, शकर चिक्तान और जंस्कार की टीमें लगातार बेहतर प्रतिस्पर्धा दिखा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें