फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए 60 मिनट का आत्मविश्वास जरूरी : रहेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ आइस हॉकी टीम के कोच ने फाइनल में पहुंचने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया
विज्ञापन


जैनब संधू
लेह। खेलो इंडिया विंटर गेम्स में ऐतिहासिक सेमीफाइनल जीत दर्ज करने के बाद चंडीगढ़ आइस हॉकी टीम का आत्मविश्वास चरम पर है और अब टीम भारतीय सेना की टीम के खिलाफ होने वाले कड़े फाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। चंडीगढ़ ने टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक मेजबान लद्दाख को हराकर फाइनल में जगह बनाई जो टीम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

सेमीफाइनल के बाद बात करते हुए चंडीगढ़ आइस हॉकी टीम के कोच गौरव रहेजा ने कहा कि सेमीफाइनल तक पहुंचना ही हमारे लिए अप्रत्याशित था। किसी ने नहीं सोचा था कि इतना बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बदले माहौल को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में स्टैंड्स करीब आधे भरे हुए थे लेकिन अंतिम क्वार्टर तक स्टेडियम पूरी तरह भर गया था। लोगों को महसूस हो रहा था कि कुछ खास होने वाला है। उन्होंने कहा कि जीत या हार मैच के 60 मिनट पर निर्भर करती है लेकिन अगर आप आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं तो नतीजा बदला जा सकता है।
विज्ञापन


खेलो इंडिया विंटर गेम्स के व्यापक प्रभाव पर विचार करते हुए रहेजा ने कहा कि इस पहल ने भारत में शीतकालीन खेलों की तस्वीर ही बदल दी है। उन्होंने कहा कि पहले विंटर गेम्स को लेकर न तो ज्यादा पहचान थी और न ही पर्याप्त मंच। अब खिलाड़ियों को मिलने वाला सम्मान और सुविधाएं कई अन्य प्रतियोगिताओं से कहीं बेहतर हैं।
विज्ञापन


हरियाणा आइस हॉकी टीम के खिलाड़ी नितिन कुमार ने कहा कि इस साल का अनुभव पिछले संस्करण की तुलना में कहीं बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम देहरादून में नहीं खेले होते तो आज हरियाणा यहां टॉप कंटेंडर नहीं होता। वहां मिले अभ्यास और अनुभव की वजह से ही हम यहां आईटीबीपी को हरा सके और बाद में 2025 की नेशनल चैंपियनशिप में आर्मी के खिलाफ फाइनल खेलकर रजत पदक जीता। उन्होंने कहा कि आज हम गुरुग्राम में खेलते और अभ्यास करते हैं, देहरादून में ट्रेनिंग लेते हैं और लेह जैसे स्थानों पर मुकाबला करते हैं। सरकार की व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि हर एथलीट यहां दोबारा आना चाहता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें