नीमो गांव के निवासियों को वाहन मैकेनिक्स का प्रशिक्षण देते जवान। स्रोत : सेना
लेह। सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने नीमो गांव में रविवार को मोटर स्किल्स कैंप का आयोजन किया। इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं में तकनीकी जागरूकता, व्यावहारिक कौशल और रोजगार क्षमता को बढ़ाना था।
प्रतिभागियों ने बेसिक मोटर स्किल्स, वाहन जागरूकता और सुरक्षा उपायों से संबंधित सत्रों में भाग लिया। साथ ही उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि वे प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें। कैंप में तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसरों पर मार्गदर्शन भी किया गया। प्रतिभागियों को कौशल आधारित पेशों को अपनाने और अपनी संभावनाओं को विस्तार देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। संवाद