फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना ने पूर्व लद्दाख के दुर्बुक गांव में लगाया चिकित्सा और दंत स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
भारतीय सेना के चिकित्सा शिविर में एक ग्रामीण महिला अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए।स्रोत - भ
विज्ञापन
लेह। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने पूर्वी लद्दाख के दुर्बुक क्षेत्र के थारुक गांव में सोमवार को चिकित्सा एवं दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस पहल से 270 से अधिक स्थानीय निवासियों को लाभ मिला। उन्हें स्वास्थ्य जांच, दंत परामर्श और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दूर-दराज सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना था। इस कार्यक्रम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कल्याण और स्वास्थ्य के प्रति सेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ गांवों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें