बारामुला। पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पट्टन में चार लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने पट्टन में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 10,600 रुपये की राशि ओर ताश के पत्ते मौके से जब्त किए गए। काबू किए गए आरोपियों मोहम्मद असलम शाह, निवासी मालपोरा पट्टन, एजाज अहमद गोजरी निवासी नेहलपोरा पट्टन, शब्बीर अहमद गोजरी निवासी पट्टन, इरफान अहमद भट निवासी इकबाल कॉलोनी पट्टन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद