फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेवानिवृत्त होने पर मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल को दी भावभीनी विदाई

विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा डॉ. पवन कोतवाल को दी गई भावभीनी विदाईस्रोत – सूचना विभाग
विज्ञापन
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अधिकारियों ने निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल को उनके सेवानिवृत्त होने पर वीरवार को भावभीनी विदाई दी। लेह में इस संबंध में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने डॉ. कोतवाल के उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व तथा केंद्र शासित प्रदेश के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कोतवाल का कार्यकाल पेशेवर दक्षता, प्रतिबद्धता और लोकसेवा के प्रति गहरी जिम्मेदारी की भावना से परिपूर्ण रहा जिससे लद्दाख में शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

अपने विदाई संबोधन में डॉ. पवन कोतवाल ने उपराज्यपाल तथा अपने सहयोगियों का पूरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लद्दाख के लोगों की सेवा में प्रशासन की निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने वर्षों के दौरान साझा किए गए सौहार्द और टीमवर्क के लिए अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें