लेह। जिला कांग्रेस कमेटी ने परम पावन 14वें दलाई लामा को बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए प्रतिष्ठित ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
एक बयान में कमेटी ने कहा कि यह सम्मान दलाई लामा के उस वाचन कार्य को मान्यता देता है जो करुणा, शांति, सजगता और सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों का उनका शाश्वत संदेश दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाता रहा है। कमेटी ने कहा कि यह पुरस्कार अहिंसा, सद्भाव और मानवता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है। संवाद