मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल ने लद्दाख में जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु केंद्र शासित प
लेह। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के मद्देनजर लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की जनगणना समन्वय समिति की बैठक मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।
बैठक में पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जनगणना कार्यों को सुचारु, समयबद्ध और समावेशी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक, कानूनी, लॉजिस्टिक और नीति संबंधी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने एक विस्तृत प्रस्तुति दी जिसमें जनगणना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया गया। उन्होंने जनगणना को नियंत्रित करने वाले कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए इसके लिए सशक्त कानूनी आधार के महत्व को रेखांकित किया।
बैठक में जनगणना 2027 की विशेषताओं, जनगणना की पदानुक्रम व्यवस्था, गतिविधियों की समय-सीमा तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में जनगणना पूर्व तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा 31 दिसंबर 2025 तक के क्षेत्राधिकार परिवर्तनों, आवश्यक सूचनाओं, चल रही गतिविधियों, जनगणना के विभिन्न घटकों के लिए स्वीकृत मानकों, विज्ञापन एवं प्रचार योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय तथा कागज रहित और डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से स्व-गणना की शुरुआत जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने भोटी और पुर्गी सहित मातृभाषाओं के सटीक और संवेदनशील दर्जीकरण की आवश्यकता पर बल दिया तथा सही भाषा गणना सुनिश्चित करने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। संवाद