फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्य सचिव ने लेह में विंटर गेम्स की तैयारियां जांचीं

विज्ञापन
मुख्य सचिव ने लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की, स्रोत – सूचना विभाग
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने 20 जनवरी से शुरू होने जा रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन से पूर्व सोमवार को तैयारियां जांचीं। उन्होंने एनडीएस आइस हॉकी रिंक और इंडोर स्टेडियम का दौरा किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान आशीष कुंद्रा ने बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा उपायों तथा खेलों के सुचारु आयोजन के लिए की जा रही विभिन्न लॉजिस्टिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सफल और बिना किसी परेशानी के आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों से सतर्क और प्रतिबद्ध रहते हुए विश्वस्तरीय खेल आयोजन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने संघ शासित प्रदेश लद्दाख में खेल संस्कृति और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के महत्व को भी रेखांकित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें