फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुख्य सचिव ने एलिएजर जोल्डन कॉलेज का किया दौरा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की

विज्ञापन
शिक्षा और बुनियादी ढांचे की समीक्षा के लिए आशीष कुंद्रा ने एलिएज़र जोल्डन मेमोरियल कॉलेज का दौर
विज्ञापन
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, बुनियादी ढांचे और चल रही विकासात्मक पहलों की समीक्षा करने के लिए एलिएजर जोल्डन मेमोरियल कॉलेज का रविवार को दौरा किया।
विज्ञापन


दौरे की शुरुआत कॉलेज पुस्तकालय के निरीक्षण से हुई जहां वरिष्ठतम संकाय सदस्य प्रोफेसर ताशी दावा ने मुख्य सचिव को कॉलेज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, शैक्षणिक प्रगति, छात्र संख्या और वर्षों में हासिल प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने में संस्थान की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

इसके बाद मुख्य सचिव ने परिसर में विभिन्न कौशल केंद्रों, कक्षाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की, संकाय सदस्यों और छात्रों से बातचीत की तथा विभिन्न शैक्षणिक और क्षमता निर्माण पहलों के तहत विकसित सुविधाओं का आकलन किया। अधिकारियों को संस्थान के सामने मौजूद चुनौतियों, विशेष रूप से बुनियादी ढांचे के विस्तार और शैक्षणिक विकास से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने लद्दाख जैसे दूरस्थ क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज प्रशासन और संकाय के प्रयासों की सराहना की और स्थानीय युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन संस्थान के समग्र विकास के लिए आवश्यक सहयोग जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें