गांदरबल की देदरामबाग गुर्जर बस्ती का नहीं है संपर्क मार्ग। ऊबड़ खाबड़ रास्ते से गुजरती महिलाएं।
- फोटो : प्रकाश नगर में टीवी पर बजट देखते लोग।
- लोगों ने अधिकारियों से की तुरंत सड़क कनेक्टिविटी की मांग
फिरदौस अहमद
गांदरबल। जिले के देदरामबाग इलाके में गुज्जर बस्ती में अभी भी ठीक से सड़क कनेक्टिविटी नहीं है। इससे निवासियों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क न होने से जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को असुरक्षित रास्तों पर लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है।
एक स्थानीय निवासी ने कहा, हम सालों से सड़क कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं बदला है। बारिश और सर्दियों में चलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। एम्बुलेंस हमारे इलाके तक नहीं पहुंच सकतीं। इमरजेंसी की स्थिति में हमें मरीजों को पैदल ले जाना पड़ता है। हम पूरी तरह से उपेक्षित महसूस करते हैं।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरएंडबी आरिफ इकबाल मकदम ने इस मामले पर सवाल के जवाब में कहा कि लोगों को जल्द ही संपर्क मार्ग की सुविधा दी जाएगी। सड़क परियोजना को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है और वह स्थिति का जायजा लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से साइट का दौरा करेंगे। मैं सोमवार को मौके पर जाऊंगा और देखूंगा कि मेरी क्षमता या चीफ इंजीनियर की क्षमता के तहत कम से कम समय में क्या किया जा सकता है। साइट का निरीक्षण किया जाएगा और इस मुद्दे को तुरंत उठाया जाएगा।