लेह। लद्दाख से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वीरवार को मुलाकात की। इस दौरान द्रिकुंग काग्यू देहरादून संस्थानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू कर रहे थे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आपसी हित और कल्याण से संबंधित विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। इस बैठक में लद्दाख और उत्तराखंड के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा सांस्कृतिक और संस्थागत कल्याण से जुड़े मामलों में मिलकर कार्य करने की साझा प्रतिबद्धता भी देखने को मिली। संवाद