फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बरजुला में लगी आग को बुझाने में लगे 30 घंटे, 37 अस्थायी गोदाम राख

विज्ञापन
श्रीनगर के नौहट्टा में घर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बीच में फिर से लपटें उठी थीं, एक गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया : डॉ. आकिब हुसैन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के बरजुला इलाके के बुलबुलबाग क्षेत्र में लगी भीषण आग को बुझाने का ऑपरेशन करीब 30 घंटे से अधिक समय तक चला। आग मंगलवार शाम को लगी थी। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। पहली रिस्पॉन्स यूनिट ने कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के उपाय शुरू कर दिए।
विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. आकिब हुसैन के अनुसार आग एक यू-आकार के दो मंजिला शोरूम सेह गोदाम में लगी थी जो पक्के लकड़ी के ढांचे और सीजीआई शीट से बना था। इस जगह से न्यू एक्सप्रेस जम्मू, प्रीवेगिया लॉजिस्टिक्स और चंबा मनाली ट्रांसपोर्ट कंपनी, चंडीगढ़ सहित कई बिजनेस चल रहे थे। इस ढांचे का इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स, पेंट थिनर, हार्डवेयर का सामान, किराना का सामान, दवाएं, किचन का सामान, कंबल, टायर, कैरी बैग और अन्य तरह के सामान स्टोर करने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कमर्शियल ढांचे के साथ-साथ लकड़ी के फ्रेम, तिरपाल और सीजीआई शीट से बने 37 रिहायशी शेड भी आग की चपेट में आ गए। इन शेडों के अंदर रखा घरेलू सामान और कबाड़ का सामान जल गया। डॉ. हुसैन ने बताया कि मुख्य यू-आकार के ढांचे को काफी नुकसान हुआ जिसमें फर्श और कालीन, पर्दे और अन्य फिटिंग जैसी चीजें पूरी तरह से तबाह हो गईं। ट्रांसपोर्ट कंपनी के लकड़ी के ढांचे को आंशिक रूप से नुकसान हुआ जबकि दवाएं, हार्डवेयर का सामान, किराना का सामान, कंबल और कैरी बैग सहित बड़ी मात्रा में रखा सामान नष्ट हो गया। इस घटना में जेके05एफ-9233 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
लंबे समय तक चले आग बुझाने के ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. आकिब हुसैन और मोबिलाइजिंग ऑफिसर एजाज अहमद शाह ने विभाग के एडीजीपी आलोक कुमार की सीधी देखरेख में किया। ऑपरेशन के दौरान फायर स्टेशन रावलपोरा की एक फायर टेंडर को नुकसान पहुंचा जब। डॉ. हुसैन ने बताया कि सबसे पहला प्रयास यह था कि आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोका जाए जिसमें वो कामयाब रहे लेकिन वीरवार को एक बार फिर से आग के मलबे में चिंगारियां भड़कने लगीं। इसके चलते एक दमकल गाडी को मौके पर भेजना पड़ा। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन



पांदन नौहट्टा में आग लगने से दो घर क्षतिग्रस्त, दमकल कर्मी सहित तीन घायल

अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा के पांदन इलाके में आग लग गई जिससे दो घरों को नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी और तेजी से आस-पास की इमारतों में फैल गई जिससे दो घरों को नुकसान हुआ। इससे पहले कि आग और फैलती अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मचारियों ने उस पर काबू पा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। लगातार कोशिशों के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया जिससे इसे आस-पास के घरों में फैलने से रोका गया। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान एक कर्मी और दो स्थानीय लोग घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है जबकि आग लगने के कारण का पता अभी नहीं चल पाया है। बता दें कि इसके अलावा श्रीनगर के एचएमटी जैनाकूट में भी एक चिनार के पेड़ को आग लग गई जिसे तुरंत मौके पर पहुंची टीम ने बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें