फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा नेताओं ने लद्दाख के नए उपराज्यपाल का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। भाजपा की लद्दाख इकाई ने केंद्र शासित प्रदेश पहुंचने पर नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का भव्य स्वागत किया। कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर आयोजित स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालत्सन खाचू ने किया। उन्होंने सक्सेना के नेतृत्व में लद्दाख में विकास और प्रगति के नए दौर को लेकर आशावाद व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में लेह, जंस्कार, शाम, नुब्रा और चांगथांग सहित विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न मोर्चों के वरिष्ठ नेता और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक खतकों के साथ उपराज्यपाल का स्वागत किया जिससे उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने क्षेत्र में निरंतर विकास और समृद्धि की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें