फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा ने एआई समिट में युकां के प्रदर्शन की कड़ी निंदा की

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के राज्य मीडिया सचिव हसन पाशा, स्रोत – सोशल मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के भाजपा के राज्य मीडिया सचिव हसन पाशा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत के तेजी से उभरते वैश्विक तकनीकी नेतृत्व को स्वीकार करने में असमर्थ है। उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस (युकां) कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। भारत नवाचार, स्टार्ट-अप, डिजिटल भुगतान, सेमीकंडक्टर पहल तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस प्रगति को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस लगातार देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाकर उनका राजनीतिकरण कर रही है। हसन पाशा ने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को गैर-जिम्मेदाराना और असम्मानजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा प्रोत्साहित नकारात्मक और विकास-विरोधी सोच को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवधान उत्पन्न करना वैश्विक समुदाय के बीच गलत संदेश देता है और ऐसे समय में भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है जब देश तकनीक और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण वैश्विक संवादों की मेजबानी और नेतृत्व कर रहा है। कांग्रेस पार्टी को देश की 1.4 अरब जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें