फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पंजाब में लद्दाखी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमला, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। पंजाब में एक लद्दाखी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर कथित रूप से हमला, धमकी देना और लूटपाट की घटना सामने आई है। इस संबंध में एएस नगर (मोहाली) के नया गांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

पीड़ित की पहचान इरफान शालिस्तानी के रूप में हुई है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार घटना के दौरान उन पर हमला किया गया, उन्हें डराया-धमकाया गया और जबरन नकदी छीन ली गई। बाद में यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विस्तृत जांच जारी है। पंजाब प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में रह रहे जम्मू-कश्मीर या लद्दाख के निवासियों को डराने, नुकसान पहुंचाने या धमकाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें