फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अधिवक्ता ताशी ग्यालसन ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद लेह के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता ताशी ग्यालसन ने लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से सोमवार को भेंट की। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


ताशी ग्यालसन ने वित्तीय शक्तियों को पूर्व स्थिति में बहाल करने की उपराज्यपाल की सक्रिय पहल के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने इसे स्थानीय शासन के लिए अत्यंत आवश्यक कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख खेल नीति के सफल क्रियान्वयन तथा विशेष विकास पैकेज, राज्य क्षेत्र और जिला कैपेक्स के अंतर्गत धनराशि आवंटन की व्यवस्था के लिए भी धन्यवाद किया। उपराज्यपाल ने ताशी ग्यालसन को सिंधु दर्शन पत्रिका का प्रथम संस्करण भेंट किया। इस प्रकाशन में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की हालिया उपलब्धियों को दर्शाया गया है तथा क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें