फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Landslide: बारामुला के उड़ी मार्ग पर भूस्खलन, इको पार्क के सामने पहाड़ से गिरा मलबा, वीडियो वायरल

Fri, 02 Jan 2026 02:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारामुला के उड़ी मार्ग पर इको पार्क के सामने सड़क चौड़ी करने के दौरान भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन
बारामुला के उड़ी मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला उड़ी मार्ग पर इको पार्क के सामने सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर खिसक रहा है, जिससे वाहन चालक और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। फिलहाल प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण करने की कोशिश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ दिन पहले बारामुला जिले के खानपोरा इलाके में घने कोहरे के बीच भूस्खलन हो गया। इस कारण वातावरण अंधकारमय और भयावह हो गया जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। भूस्खलन की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें कोहरे के बीच ढलान से मलबा और मिट्टी खिसकती हुई दिखाई दे रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग भयभीत दिखे और उनका कहना था कि भूस्खलन और खराब मौसम ने स्थिति को भयावह और असुरक्षित बना दिया है। तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से क्षेत्र का जायजा लेने और आगे के जोखिम को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

संबंधित वीडियो
https://youtu.be/_jAtG0q0-9E?si=J5LJvedtXdMxr6Cc
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें