फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख की वादियों पर फिदा दुनिया: नौ महीने में पहुंचे 4.60 लाख सैलानी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

Mon, 12 Oct 2026 05:40 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख में जनवरी से सितंबर 2026 तक 4,60,667 पर्यटक पहुंचे जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 65.38 प्रतिशत अधिक हैं।
विज्ञापन
लद्दाख एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों यानी जनवरी से सितंबर तक यहां 4,60,667 पर्यटक पहुंचे। यह संख्या वर्ष 2025 की इसी अवधि में आए 2,78,599 पर्यटकों के मुकाबले 65.38 प्रतिशत अधिक है। सितंबर तक पर्यटकों की संख्या पिछले पूरे वर्ष के कुल आंकड़े से भी 37.16 प्रतिशत अधिक हो चुकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पर्यटकों की संख्या में इस बढ़ोतरी का श्रेय बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन को बढ़ावा देने वाले आयोजनों और नई पहलों को दिया। उन्होंने कहा कि लद्दाख बाइक वीक, लद्दाख मैराथन और विभिन्न उत्सवों ने पर्यटकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलाव दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लिलियम फूलों के खेत और भारत की पहली उच्च हिमालयी वन्यजीव सफारी जैसी पहल भी लद्दाख के आकर्षण को बढ़ा रही हैं।

घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा
 जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान लद्दाख में 4,20,927 घरेलू और 39,740 विदेशी पर्यटक पहुंचे। वर्ष 2025 की इसी अवधि में घरेलू पर्यटकों की संख्या 3,03,838 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 32,034 थी। इस तरह घरेलू पर्यटकों में करीब 38 प्रतिशत और विदेशी पर्यटकों में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

सितंबर महीने में भी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। इस दौरान घरेलू पर्यटकों की संख्या 29,888 से बढ़कर 49,188 हो गई जबकि विदेशी पर्यटकों का आंकड़ा 4,722 से बढ़कर 6,394 पहुंच गया।

पर्यटन को पूरे साल बढ़ावा देने पर जोर
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं बल्कि पर्यटन के लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाना भी है। इसके लिए गर्मियों के व्यस्त पर्यटन सीजन के अलावा अन्य महीनों में भी पर्यटकों को आकर्षित करने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रशासन का मानना है कि सांस्कृतिक आयोजनों साहसिक पर्यटन, खेल गतिविधियों और लद्दाख की प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अधिक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। वर्ष 2026 के तीन महीने अभी बाकी हैं, ऐसे में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें