फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा, बालटाल में एलजी सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश

Sun, 28 Jun 2026 08:08 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के बालटाल बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा के साथ बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गांदरबल के बालटाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिवभक्तों का स्वागत सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित माहौल में किया जाए।

विज्ञापन

Trending Videos

बैठक में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सदस्य केएन राय, डीजीपी नलिन प्रभात, स्पेशल डीजी कोऑर्डिनेशन एसजेएम गिलानी, डॉ. मनदीप के भंडारी व अन्य अधिकारी शामिल हुए।उपराज्यपाल ने बुनियादी ढांचे, सुरक्षा उपायों और समग्र व्यवस्थाओं की समीक्षा की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उपराज्यपाल ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि सभी सुविधाएं मौजूद हों।

उपराज्यपाल ने कहा, मेरी प्राथमिकता है कि हर तीर्थयात्री इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सके और एक बहुत ही समृद्ध और संतोषजनक अनुभव के साथ लौटे। यह पवित्र यात्रा आस्था और आपसी खुशी का पल है। मैं चाहता हूं कि व्यवस्थाओं में यह भावना दिखे और तीर्थयात्रियों का अच्छी तरह से ख्याल रखा जाए।

उपराज्यपाल ने सफाई-व्यवस्था, निकासी योजना, मौसम का पूर्वानुमान, तीर्थयात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया, पार्किंग की सुविधा, लंगर, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाएं, पीने का पानी और बिजली की आपूर्ति, जरूरी सामान का बफर स्टॉक, सड़क की मरम्मत, बाढ़ से बचाव के उपाय, आपदा प्रबंधन की तैयारी, पशुपालन सेवाएं, पंजीकरण काउंटर और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पंजीकरण काउंटर की संख्या बढ़ाई जाए
उपराज्यपाल ने पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतने और सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यात्रियों के कुशल प्रबंधन के महत्व पर जोर देते हुए उपराज्यपाल ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पंजीकरण काउंटर की संख्या बढ़ाएं ताकि रजिस्ट्रेशन तेजी से हो सके और श्रद्धालुओं को इंतजार कम करना पड़े।

विज्ञापन

रवींद्र पंडिता ने एलजी से मुलाकात की, टीटवाल में वार्षिक अभिषेक और शारदा दिवस का न्योता
सेव शारदा कमेटी कश्मीर रजिस्टर्ड के अध्यक्ष रवींद्र पंडिता ने शनिवार को राजभवन श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उनके साथ समन्वयक एजाज खान भी मौजूद रहे। पंडिता ने उपराज्यपाल को एलओसी टीटवाल स्थित शारदा मंदिर में होने वाले वार्षिक अभिषेक और शारदा दिवस कार्यक्रमों का न्योता दिया। उपराज्यपाल ने इस साल सितंबर में होने वाले वार्षिक शारदा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति जताई। मुलाकात में शारदा यात्रियों के लिए पंथाचौक स्थित अमरनाथ यात्री भवन में ट्रांजिट आवास आवंटित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा टीटवाल में इवैक्यूई जमीन पर लीज के आधार पर यात्री निवास का प्रावधान और मंदिर व गुरुद्वारे के लिए सोलर लाइटिंग सिस्टम लगाने पर भी चर्चा हुई।

उपराज्यपाल ने कबीर जयंती पर दी बधाई
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संत कबीर दास जी की जयंती के शुभ अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई दी है जो सोमवार को मनाई जाएगी। एक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, संत कबीर दास जी की जयंती के शुभ अवसर पर, मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। संत कबीर दास जी ज्ञान के एक शाश्वत प्रकाश-पुंज हैं, जो मानवता का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें