फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: कश्मीर घाटी में बढ़ा तापमान, श्रीनगर में पारा 33.8 तक पहुंचा; सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

Sun, 28 Jun 2026 07:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

कश्मीर घाटी में तापमान बढ़ने से सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में सुबह से तेज धूप रही जिससे दिन का पारा और बढ़ गया। श्रीनगर में रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून को सुबह और दोपहर में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा लेकिन देर दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवा चल सकती है। 30 जून से 3 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। कई जगहों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश, गरज और तेज हवा चलने की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें