कुपवाड़ा। हिल ग्रेंज स्कूल हंदवाड़ा में सोमवार को 37वीं डिस्ट्रिक्ट कुपवाड़ा वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन डीडीसी राजवार मीर सुलेमान ने किया, जो इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।उनके साथ प्रिंसिपल फारूक अहमद, हाफिज इस्माइल लोन, मंजूर खान और कई अन्य अधिकारी भी थे, जो गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुए। अपने उद्घाटन भाषण में, मुख्य अतिथि ने जिले में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
कुपवाड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों से आठ टीमें दो दिवसीय चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। सोमवार को लीग मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। संवाद