फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आतंकी साजिश का पर्दाफाश, हंदवाड़ा में 12 किलो वजनी दो IED बरामद

Mon, 17 Jul 2023 11:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान में एनएच 701 के पास वोधपुरा के जंगल क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
हंदवाड़ा में आईईडी मिली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। सेना और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान में एनएच 701 के पास वोधपुरा के जंगल क्षेत्र से दो आईईडी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सेना और हंदवाड़ा पुलिस ने आज तड़के वोधपुरा जंगल में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल से पांच और सात किलोग्राम के दो अत्याधुनिक आईईडी बरामद किए गए। 

उन्होंने बताया कि टीम ने तुरंत पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई से इलाके में एक बड़ी घटना टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- जम्मू कश्मीर: पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश, एक घुसपैठिए के मारे जाने की सूचना, तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें