कुपवाड़ा के तंगधार में आयोजित करनाह वॉलीबॉल लीग। स्रोत सेना
कुपवाड़ा। करनाह वॉलीबॉल लीग का 1 से 7 दिसंबर तक आयोजन किया गया। रविवार को हुए फाइनल मैच में टीम बागबेला ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती जबकि टीम धन्नी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में सब-डिवीजन की आठ टीमों ने हिस्सा लिया जिन्होंने शानदार कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस लीग को गांव वालों, परिवारों और छात्रों का भरपूर समर्थन मिला जिससे पूरे हफ्ते एक खुशनुमा माहौल बना रहा। समापन समारोह में 104 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उत्साह की सराहना की। यह कार्यक्रम सैनिकों और स्थानीय लोगों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत के साथ समाप्त हुआ जिसने जवान और जनता के बीच स्थायी बंधन को और मजबूत किया। संवाद