फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारोबारियों ने जम्मू कश्मीर बैंक के क्लस्टरहेड को बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रमुख व्यापार-सम्बंधित बैंकिंग मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर व्यापारी और निर्माता महासंघ (केटीएमएफ)के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जम्मू और कश्मीर बैंक के क्लस्टर हेड-थर्ड से मुलाकात की और बैंकिंग सेवाओं में व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
इस मौके पर केटीएमएफ के इस प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष हिलाल अहमद मनडू, आयोजक सज्जाद अहमद, सचिव नादिम अहमद के अलावा वसीम अहमद, रमीज अहमद और दानिश मोहम्मद शामिल थे। इस मौके पर उन्होंने क्लस्टर हेड को कई लंबे समय से उन्हें आ रही समस्याओं से अवगत कराया जिनमें से कुछ व्यापारियों को 2010 से सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने ऋण अनुमोदनों में देरी को रेखांकित करते हुए इसे कई शाखाओं में कर्मचारियों की गंभीर कमी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बैंक शाखाएं जिनमें कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के बाद नई भर्ती नहीं की जा रही है जिससे व्यापारियों के बीच व्यापक असुविधा हो रही है। इसके अलावा व्यापारियों ने नियमित लेन-देन और भुगतान में देरी को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


केटीएमएफ की टीम ने बैंक से यह भी आग्रह किया कि दुकानदारों और सूक्ष्म व्यापारियों को छोटे व्यवसाय ऋण जारी करने के लिए नियमों को सरल बनाया जाए ताकि वे वित्तीय सहायता आसानी से ले सकें। वहीं क्लस्टर हैड ने उठाई गई सभी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि बैंक शीघ्रता से समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें