किसान बोले-कई परिवारों पर आर्थिक संकट गहराया
किसान बशीर अहमद ने कहा कि केसर की कम पैदावार से कई परिवारों पर आर्थिक संकट आ गया है। केसर रोजी-रोटी का मुख्य जरिया है। इस साल सिर्फ 5 से 10 फीसदी पैदावार हुई है। इससे रोज के खर्चे कैसे पूरे करेंगे। सरकार से अपील है कि सरकार मदद करे। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के व्यापारी अब्दुल रशीद ने कहा कि कुछ हफ्तों में ही कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं। बाजार में स्टॉक कम आता रहा तो जल्द ही दाम और बढ़ सकते हैं। खरीदार पहले से ही कम उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं।
साइंटिफिक मदद व बेहतर सिंचाई सिस्टम की जरूरत : अब्दुल
केसर उत्पातक किसान व सैफरन ग्रोवर्स के अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने कहा, हमें साइंटिफिक मदद, बेहतर सिंचाई सिस्टम और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। सरकारी मदद न मिलने से कश्मीर का केसर उद्योग गंभीर खतरे में है।
गिरावट जारी रही तो मार्केट पर दूसरे देशों का हो जाएगा कब्जा
व्यापारी मोहम्मद सुलतान ने कहा कि मांग स्थिर है लेकिन सप्लाई बहुत कम। इस असंतुलन से दाम बढ़ रहे हैं। स्थानीय पैदावार में गिरावट जारी रही तो दूसरे देशों का केसर मार्केट पर कब्जा कर सकता है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार को सिंचाई प्रबंध सुनिश्चित करने चाहिए। जमीन को बदलने से बचाने के साथ ही मिशन सैफरन प्रोजेक्ट को मजबूत करना चाहिए।