हरियाणा की महिला डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ा
सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल मामले में रविवार को कश्मीर काउंटर इंटेलिजेंस ने अनंतनाग जिले में हरियाणा की एक महिला डॉक्टर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उनसे आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार डॉक्टर आदिल के बारे में जानकारी ली गई।
बाद में महिला डॉक्टर को छोड़ दिया गया मगर उनका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों को पता चला था कि संबंधित महिला डॉक्टर अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल की जूनियर थी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात अनंतनाग इलाके के मलकनाग में एक डॉक्टर के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पता चला कि डॉॅक्टर के घर में हरियाणा के रोहतक की महिला डॉक्टर किरायेदार के रूप में रह रही हैं। वे झज्जर में सरकारी डॉक्टर हैं।