नुकसान का आकलन किया जा रहा
डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया, सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान बरामद सामग्री फरीदाबाद से नौगाम लाई गई थी। इसे थाना परिसर के खुले क्षेत्र में रखा गया था। बरामदगी की मात्रा ज्यादा थी। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम सैंपल लेने का काम दो दिन से कर रही थी। दुर्भाग्य से इसी कार्रवाई के दौरान आकस्मिक विस्फोट हुआ। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया, घायल अस्पताल में भर्ती हैंै। थाने की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
फरीदाबाद से किया था जब्त, पिकअप से ले गए नौगाम
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक को 9-10 नवंबर को छापे में फरीदाबाद से जब्त किया गया था। इसे पिकअप वाहन में छोटे बैगों में भरकर नाैगाम पुलिस थाने में लाया गया था। इसके लिए पूरे प्रोटोकाॅल का पालन किया गया। विस्फोटक को नौगाम लाए जाने का कारण पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, चूंकि आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मूल मामला नौगाम पुलिस थाने में दर्ज किया गया था इसलिए जब्त विस्फोटक वहां लाया गया। इसी विस्फोटक की जांच की जा रही थी।