फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmiri Apple: कश्मीर का सेब अब नहीं फंसेगा रास्ते में, बड़गाम से दिल्ली के लिए दो पार्सल वैन शुरू

Fri, 12 Sep 2025 11:18 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

रेलवे ने कश्मीर के सेब उत्पादकों को राहत देते हुए बडगाम और अनंतनाग से दिल्ली तक सेब ढुलाई के लिए पार्सल ट्रेनों की शुरुआत की है। इस पहल से बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित परिवहन व्यवस्था का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
बड़गाम से दिल्ली के लिए दो पार्सल वैन शुरू - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के सेब उत्पादकों की एक बड़ी चिंता उस वक्त दूर हो गई, जब मालगाड़ी 23 मीट्रिक टन सेब लेकर वीरवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसका नियमित संचालन समय सारिणी के अनुसार 13 सितंबर से होगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली से मालगाड़ी 13 को और बडगाम से 15 को रवाना होगी। रेलवे ने बाढ़ से प्रभावित सेब की फसल की ढुलाई के लिए जम्मू से दिल्ली तक दो पार्सल वैन चलाने का फैसला लिया है। इससे अन्य उत्पादों का परिवहन भी संभव होगा।

बड़गाम से दिल्ली के लिए दो पार्सल वैन शुरू - फोटो : बसित जरगर
जम्मू रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों और रेलखंडों के अंतर्गत संयुक्त पार्सल उत्पाद-रेपिड कार्गो ट्रेन की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। रेलवे बोर्ड ने 20 अगस्त को बडगाम और दिल्ली के बीच चलने वाली आठ वैगन की मालगाड़ी को मंजूरी दी थी।

यह कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर दैनिक आधार पर चलेगी। प्रदेश में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग लंबे समय तक बंद रहने से कश्मीर में बागवानी क्षेत्र को नुकसान हुआ है।

इन्हीं चिंताओं को समझते हुए रेलवे ने सेबों के परिवहन के लिए दो पार्सल (एलवीपीएच कोच) ट्रेनें उपलब्ध कराई हैं। वीरवार को दो पार्सल वैन में फलों की लोडिंग भी की गई। एक पार्सल ट्रेन में 160 टन तक सामान जा सकता है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि अगर मांग की जाती है तो भारतीय रेलवे अतिरिक्त वाहन पार्सल उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। 

बड़गाम से दिल्ली के लिए दो पार्सल वैन शुरू - फोटो : बसित जरगर
रेलवे की एक और पहल अनंतनाग से 300 टन सेब लेकर जाएंगी छह वैगन
रेलवे ने एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए उसके फल कार्गो एग्रीगेटर्स ने 13 सितंबर के लिए अनंतनाग में 6 वैगनों का ऑर्डर दर्ज कर लिया है। यह ट्रेन शनिवार को 6 बीसीएन वैगनों में 300 टन सेब लेकर अनंतनाग से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रेलवे की एक और पहल अनंतनाग से 300 टन सेब लेकर जाएंगी छह वैगन - फोटो : अमर उजाला
एलजी और सीएम ने जताया आभार 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पार्सल वैन शुरू करने के लिए केंद्र का आभार व्यक्त किया है। सिन्हा ने कहा कि इस कदम से सेब उत्पादकों को बड़ी राहत मिलेगी। उमर ने रेल मंत्री के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग फल उत्पादकों के साथ परिवहन का समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें