फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बांदीपोरा में बीमार महिला मरीज को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया

Fri, 17 Feb 2023 11:20 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

गुजरान के दूरदराज के गांव में एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के बारे में सूचना मिली थी। उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। ऐसे में हेलिकाप्टर की गुजरान बस्ती में लैंडिंग करके रोगी को निकाला गया।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी के बादीपोरा में जिला प्रशासन ने नियंत्रण रेखा के करीब गुरेज घाटी के गुजरान टोले से गंभीर रूप से बीमार महिला मरीज को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया। गुजरान के दूरदराज के गांव में एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के बारे में सूचना मिली थी। उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। इसके बाद उपायुक्त बांदीपोरा डॉ. ओवैस ने रोगी को स्नोबाउंड गांव से एयरलिफ्ट करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


हेलिकाप्टर की गुजरान बस्ती में लैंडिंग करके रोगी को निकाला गया। यह गांव गुरेज घाटी के सबसे दूरस्थ गांवों में से एक है और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र होने के अलावा नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है। गांव में 10 फीट से ज्यादा बर्फ जमा है, जिससे बाकी जगहों से उसका संपर्क कट गया है। मरीज को जिला अस्पताल बांदीपोरा स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी जो सुदूर गांव में संभव नहीं थी। स्थानीय लोगों ने एक मरीज की जान बचाने के लिए समय पर हस्तक्षेप करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें