फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गेंदबाज मुजतबा को मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के एक और युवा क्रिकेटर की तकदीर बदलने वाली है। घाटी के रहने वाले 19 वर्षीय तेज गेंदबाज मुजतबा यूसुफ को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया है। यूसुफ ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर टीम के लिए अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सुर्खियों में हैं। दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा के रहने वाले मुजतबा यूसुफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए खेले गए चार मैचों में पांच विकेट हासिल किए हैं। जिस समय जम्मू-कश्मीर की टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ बेंगलुरु में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रही थी, उस समय विभिन्न आईपीएल टीमों के कोच और अन्य सदस्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

19 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के नेट बॉलर के रूप में आईपीएल 2020 में यूएई गए थे। वह भारत के जूनियर शिविरों का एक सक्रिय हिस्सा थे और पिछले सीज़न में जम्मू -कश्मीर की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया था। इस वर्ष अप्रैल और मई माह के दौरान आईपीएल टूर्नामेंट खेले जाने की संभावना है। फ्रेंचाइजी की संभावना है। फ्रेंचाइजी इसकी तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें