सोपोर। पुलिस ने एक समुदाय के बारे में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के लिए एसपीओ खालिद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन डांगीवाचा में लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए इस तरह की बातों को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।