फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: श्रीनगर-बनिहाल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, CRPF के जवानों ने घायल को किया रेस्क्यू

Mon, 28 Nov 2022 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सीआरपीएफ की 90 बटालियन ने श्रीनगर-बनिहाल हाईवे पर बिजबिहाड़ा के पास इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर श्रीनगर से जम्मू जा रहे दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से एक शक्स को रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
श्रीनगर-बानिहाल हाईवे - फोटो : सीआरपीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर-बनिहाल हाईवे पर सोमवार सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार चालक घायल होकर बेसुध पड़ा रहा। इस दौरान पेट्रोलिंग कर रहे सीआरपीएफ के जवान कार चालक के लिए देवदूत बनकर पहुंचे। जवानों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 90 बटालियन ने श्रीनगर-बनिहाल हाईवे पर बिजबिहाड़ा के पास इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर श्रीनगर से जम्मू जा रहे दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से एक शक्स को रेस्क्यू किया। अधिकारी ने बताया कि 90 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट टी जेबा कुमार के नेतृत्व में जवानों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल को शुरुआती चिकित्सा दी। इसके बाद अपने वाहन के माध्यम से उसे बिजबिहाड़ा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें