फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: अनंतनाग में भीषण आग से 13 घर और 10 दुकानें जलकर राख, एक व्यक्ति घायल

Fri, 30 Dec 2022 12:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

आग ने एक के बाद एक 13 घरों और 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से दस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। समय पर की गई कार्रवाई से करीब 200 घरों को भीषण आग की चपेट में आने से बचाया गया।
विज्ञापन
Fire Incident in Anantnag - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह तीन बजे के करीब की है। आग ने एक के बाद एक 13 घरों और 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से दस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। समय पर की गई कार्रवाई से करीब 200 घरों को भीषण आग की चपेट में आने से बचाया गया। आग ने फिर 13 घर और 10 दुकानें को भारी नुकसान पहुंचाया। विभागीय अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल से फायर सर्विस स्टेशन सिर्फ आधा किलोमीटर की दूरी पर है। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पानी की पर्याप्त उपलब्धता और स्थानीय लोगों के साथ से अग्निशामकों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और कई घरों को बचा लिया गया। ऑपरेशन के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें