फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बर्फबारी से कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-1डी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
करगिल। जिले के बड़े हिस्सों में लगातार हो रही बर्फबारी से सामान्य जनजीवन और परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-1डी बंद कर दिया गया है। जोजिला धुरी पर श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को भी द्रास सेक्टर में पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस करगिल ने त्वरित कार्रवाई की है। भारी बर्फबारी के कारण सड़कों के फिसलन भरी होने से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। थानों और पुलिस चौकियों से पुलिस अधिकारियों और जवानों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया। इन कर्मियों ने शुक्रवार को फंसे हुए यात्रियों की मदद की। जिला पुलिस लेह और करगिल ने जनता के लिए परामर्श जारी किया है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम करगिल से 9541902331 पर और पुलिस कंट्रोल रूम लेह से 9541900280 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा डायल-122 सेवा चौबीसों घंटे जनता की सहायता के लिए संचालित है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें