फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें और बिजली आपूर्ति बहाल करे सरकार : भट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता मंजूर भट ने शुक्रवार को कहा कि आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें गिर गई हैं। घरों की छतें क्षतिग्रस्त भी हुई हैं। सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार से अपील करती है कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। हम आशा करते हैं कि जिन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है वहां सड़क संपर्क पुनर्स्थापित करने और लोगों की आवाजाही को सुचारु और निर्बाध बनाए रखने के लिए बर्फ हटाने के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। बिजली और अन्य आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें