फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन लद्दाख में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : एलजी

विज्ञापन
उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शकर-चिकतन में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया, स्रोत – सूचना विभ
विज्ञापन
कारगिल। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन लद्दाख में समान और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, विशेषकर दूरदराज, दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दोहराया कि विकास केवल शहरी केंद्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि सबसे कठिन और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए ताकि लद्दाख का प्रत्येक नागरिक प्रगति और बेहतर जीवन गुणवत्ता का लाभ उठा सके। उपराज्यपाल शकर-चिकतन में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद किया और विकास एवं जनकल्याण से संबंधित उनकी समस्याओं, चिंताओं और सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना। उप-मंडल से संबंधित मुद्दों को लेकर सोलह गांवों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

उपराज्यपाल ने प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार की बातचीत से जमीनी हकीकत को समझने और जन विश्वास को मजबूत करने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शिविर के दौरान उठाई गई शिकायतों की सावधानीपूर्वक जांच की जाएगी और समयबद्ध निवारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2019 में लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से पूरे क्षेत्र में विकास की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और प्रशासन निरंतर जनकल्याण एवं विकास पहलों को आगे बढ़ा रहा है। कारगिल के लोगों विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों के योगदान को याद करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा कठिन समय में राष्ट्र का साथ दिया है और उनका बलिदान, साहस और देशभक्ति प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उपराज्यपाल ने बताया कि सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, विद्युत आपूर्ति, इंटरनेट कनेक्टिविटी और प्रशासनिक सेवाओं में निरंतर सुधार से लद्दाख के लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।

युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर युवाओं के लिए प्राथमिकता बने हुए हैं ताकि वे अपने गृह क्षेत्र में रहते हुए लद्दाख के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें। शकर-चिकतन के लोगों को आश्वस्त करते हुए एलजी ने कहा कि क्षेत्र से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें