फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने मार्तंड सूर्य मंदिर का किया दौरा, पवित्र कुंड में मछलियों की मौत के बाद हालात का लिया जायजा

विज्ञापन
अनंतनाग के मार्तंड मंदिर में पहुंचे अ​धिकारी व अन्य। संवाद.. जरूरी फोटो
विज्ञापन
अनंतनाग। उपायुक्त सैयद फखरुद्दीन हमीद ने वीरवार को मार्तंड सूर्य मंदिर, मत्तन का दौरा कर पवित्र कुंड में मछलियों की रहस्यमय मौत के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीसी स्वयं मंदिर पहुंचे और संबंधित पक्षों के साथ समन्वय स्थापित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मार्तंड तीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार सिधा, जो मत्तन वेलफेयर फोरम के चेयरमैन भी हैं, के अध्यक्ष साजिद अहमद गनई तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच और संकट से निपटने के लिए तत्काल कई कदम उठाए हैं। उनके निर्देश पर इससे पहले स्कुआस्ट के वैज्ञानिकों और माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स की एक टीम ने मंदिर परिसर का दौरा किया था। टीम ने पानी के नमूने और मछलियों के सैंपल एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि कुंड की पवित्रता और मछलियों को बचाने के लिए उपचारात्मक उपाय शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग की ओर से कुंड के पानी में एंटी-फंगल दवाइयों का उपचार किया जा रहा है ताकि जलीय जीवों को और नुकसान न पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें