26 सदस्यीय सीटों वाली परिषद में अन्य सीटों पर भाजपा ने या तो निर्दल प्रत्याशियों को समर्थन दिया है या फिर छोटी पार्टियों को। नामांकन पत्रों की वापसी 26 तक होगी और फिर 10 सितंबर को मतदान होगा।
लद्दाख स्वायत्तशासी पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के चुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। 26 सदस्यीय सीटों वाली परिषद में अन्य सीटों पर भाजपा ने या तो निर्दल प्रत्याशियों को समर्थन दिया है या फिर छोटी पार्टियों को।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की वापसी 26 तक होगी और फिर 10 सितंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 सितंबर को होगी। फिलहाल चेयरमैन पद नेकां के पास है।
कारगिल से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान परिषद चेयरमैन हाजी अनायत अली ने बताया कि भाजपा पहली बार यहां व्यापक पैमाने पर चुनाव लड़ रही है। 17 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। उम्मीद है कि भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। अन्य सीटों पर छोटी पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों से समझौता किया है।
नेकां-कांग्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी, लेकिन सीटों के बंटवारा न हो पाने से समझौता परवान नहीं चढ़ सका। अब दोनों ने दोस्ताना लड़ने का फैसला किया है। उधर, कारगिल में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।