फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कारगिल में सेना ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

विज्ञापन
कारगिल में भारतीय सेना ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, स्रोत – सोश - फोटो : बाराबंकी आए दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार तथा तथा दुल्हन व उनके परिजन।
विज्ञापन
कारगिल। महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सेना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कारगिल जिले के ख्री सुल्तान चो स्पोर्ट्स स्टेडियम में चिकित्सा शिविर और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन


यह शिविर 121वीं ब्रिगेड, मिलिट्री हॉस्पिटल कारगिल, 22 कुमाऊँ और जिला अस्पताल कारगिल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया जिसका विशेष उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर बनाना और निवारक स्वास्थ्य उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान कुल 129 लोगों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं। इनमें 72 महिलाएं और 57 पुरुष शामिल थे। योग्य मरीजों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी हेतु विशेष स्क्रीनिंग भी की गई। ये सर्जरी 27 से 30 अप्रैल तक 153 जनरल हॉस्पिटल में की जाएंगी। चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क सर्जरी, दवाइयाँ, धूप का चश्मा, भोजन, परिवहन और आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें