जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक ने मुख्यमंत्री मुफ्ती पर आरएसएस के एजेंडे को लागू करने का आरोप लगाया। कहा कि उनके द्वारा कश्मीर घाटी में सियासी गतिविधियों को भी रोका जा रहा है।
जेकेएलएफ द्वारा 29 मई से जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया गया है, जो पूरे 10 दिन तक चलेगा। वह बुधवार को श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने राज्य सरकार को सुधरने की चेतावनी भी दी।