फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, देरी पर बख्शे नहीं जाएंगे ठेकेदार : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
जम्मू में रविवार को पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक लेते उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी। स्रोत, सूचना - फोटो : स्रोत, सूचना विभाग
विज्ञापन
- सुरिंदर चौधरी बोले-टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाएं अधिकारी, पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी कार्याें की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रविवार को कहा कि विकास कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर गाज गिरेगी। जो अधिकारी और ठेकेदार गुणवत्ता मानकों से समझौता करते या परियोजनाओं को लागू करने में अनावश्यक देरी करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, गुणवत्ता के उल्लंघन और परियोजनाओं को पूरा करने में होने वाली देरी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को पीएमजीएसवाई की टेंडर प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, अधिकारी कामों का तुरंत आवंटन सुनिश्चित करें ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी हो सकें। उपमुख्यमंत्री रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने सभी चल रही विकास परियोजनाओं के काम में तेजी लाने और जम्मू के जिलों में मजबूत बुनियादी ढांचा विकास सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परियोजनाओं को लागू करने में कुशलता बनाए रखें और साथ ही कामों को समय पर पूरा करना भी सुनिश्चित करें। उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई और एसएसीएसआई के तहत चल रहे कामों की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने आगे सरकार की पारदर्शी, कुशल और जन-केंद्रित विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया जिसका उद्देश्य पूरे संभाग में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें