फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: सामान्य से नौ डिग्री तक ऊपर पहुंचा दिन का पारा, 24 तक रहेगा सूखा, जानें पूर्वानुमान

Tue, 17 Feb 2026 11:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

मंगलवार को तेज धूप के कारण दिन का तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 24 फरवरी तक मौसम सूखा रहेगा, जबकि 25-26 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 
विज्ञापन
अनतंनाग की दूध पथरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में मंगलवार को तेज धूप रही। इससे दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 24 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को थोड़े से बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-2 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.7 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें