फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सोपोर में शादी के चार दिन बाद SPO लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Fri, 27 Oct 2023 04:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उत्तरी कश्मीर के सोपोर गांव से एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अपनी शादी के महज चार दिन बाद लापता हो गया। पुलिस कर्मी की तलाश कर रही है। पुलिस ने इसमें लोगों से भी सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
लापता एसपीओ - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अपनी शादी के महज चार दिन बाद उत्तरी कश्मीर के सोपोर गांव से लापता हो गया। इस संबंध में परिवार ने पुलिस चौकी वारपोरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा है कि वह इलाज के लिए अस्पताल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि कोई जानकारी मिलती है, तो सोपोर पुलिस को तुरंत सूचित करें।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दूरू सोपोर निवासी मोहम्मद अकबर डार के बेटे ताहिर अहमद डार(25) को आखिरी बार बुधवार को उनके घर पर देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। सूत्रों का कहना है कि उक्त एसपीओ सोपोर थाने में तैनात था। छुट्टी पर घर आया था। काफी समय से अवसाद में था। 

उसके लापता होने के कई कारण हो सकते हैं। ताहिर के लापता होने की सूचना उसकी पत्नी ने दी। उक्त एसपीओ को ढूंढने के लिए सोपोर पुलिस ने लोगों से सहयोग का अनुरोध किया है। इसके लिए संपर्क नंबर 7006900942, 9596773010, 9596773004 और 959677302 जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें