एसपीओ की पहचान सलीम कादिर मीर निवासी विशखाल, बर्थीपोरा के रूप में हुई जो इन दिनों शोपियां के इमामसाहिब पुलिस स्टेशन में तैनात है। वह एसपीओ के रूप में 2017 में नियुक्त हुआ था।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार की दोपहर से एक एसपीओ लापता हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि पारिवारिक कारणों से वह कहीं चला गया है।
विज्ञापन
एसपीओ की पहचान सलीम कादिर मीर निवासी विशखाल, बर्थीपोरा के रूप में हुई जो इन दिनों शोपियां के इमामसाहिब पुलिस स्टेशन में तैनात है। वह एसपीओ के रूप में 2017 में नियुक्त हुआ था। परिवार में एक भाई तथा तीन बहनें हैं। एक पुलिस अधिकारी ने एसपीओ के लापता होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। लगता है कि उसके लापता होने के पीछे व्यक्तिगत कारण है। हर पहलुओं को ध्यान में रखकर एसपीओ का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलवामा में गैर स्थानीय मजदूर मृत पाया गया
पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में एक गैर-स्थानीय मजदूर बेहोश पाया गया। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रायपुर रोड कासिमपुर गांव निवासी(छत्तीसगढ़) सज्जाद अहमद पुत्र फैसल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।