फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: 'पीएम मोदी अजमेर दरगाह पर चादर भेजने की परंपरा जारी रखें', उमर अब्दुल्ला की उम्मीद

Fri, 03 Jan 2025 03:05 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि पीएम मोदी अजमेर दरगाह पर चादर भेजने की परंपरा जारी रखेंगे और धर्म को राजनीति से अलग रखने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ हलकों के दबाव में नहीं आएंगे और अजमेर दरगाह पर चादर भेजने की वार्षिक परंपरा जारी रखेंगे। कहा कि धर्म को सियासत से अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। धर्म के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं, राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अजमेर दरगाह के साथ विभिन्न धर्मों के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। सीएम ने कहा कि यह सही है कि सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजने की कोशिश करने वालों पर रोक लगा दी है। जब कोर्ट कोई समग्र निर्णय लेगा, तो वह सभी के लिए बाध्यकारी होगा।

उन्होंने कहा, मैं सुबह अपनी अलमारी यह सोचकर नहीं खोलता कि मैं उस दिन क्या पहनूंगा या कोई संदेश भेजने के उद्देश्य से पहनूंगा। मैं सोजनी टोपी पहनता हूं, क्योंकि यह मेरी विरासत का हिस्सा है। मैंने जम्मू में पगड़ी पहनी, क्योंकि मैं सभी संस्कृतियों का सम्मान करता हूं। इससे मेरा विश्वास कमजोर नहीं होता है। कहा, सरकार को धर्मनिरपेक्ष छवि पेश करने के लिए कुछ भी करने की जरूरी नहीं है। कश्मीर घाटी के लोग जब भी जरूरत पड़ती है, आगे आते हैं। हाल ही में हुई बर्फबारी के दौरान, हमने यह देखा है। लोगों ने पर्यटकों के लिए अपने घर और मस्जिद खोल दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें