परिवारवाद के बहाने बिना नाम लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर हमला करते हुए उन्हें जनता विरोधी बताने की कोशिश कर भाजपा को सच्चा हितैषी बताने का संदेश देने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने 70 साल बाद पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों, वाल्मीकि समाज व अन्य को मिले सामाजिक न्याय का जिक्र किया। साथ ही पहाड़ियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने, पहली बार ओबीसी को स्थानीय निकाय में आरक्षण की याद दिलाई। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि यह सब 370 हटने के बाद ही संभव हो सका है।
महिलाओं की भारी भीड़ देखकर उन्हें भी साधा
प्रधानमंत्री का पूरा फोकस शिक्षा जगत में किए जा रहे प्रयासों पर रहा। रैली में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने ड्रोन बेटी योजना तथा उज्ज्वला योजना से साधने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने कई योजनाओं के नाम भी गिनाए।
पक्के घर में ज्यादातर घर महिलाओं के नाम हैं। हर घर जल योजना, हजारों की संख्या में शौचालयों के निर्माण, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज ने बहनों-बेटियों का जीवन बहुत आसान बनाया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद बहनों को मिलने वाले हक का भी जिक्र किया, जिनसे पहले उन्हें वंचित रखा गया था।केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाकर उन्होंने इसका लाभ उठाने वाले किसानों, युवाओं, महिलाओं सभी को लुभाने की कोशिश की।
मोबाइल की फ्लैश ऑन करके पीएम ने विकास उत्सव मनाया
पीएम ने अपने संबोधन के आखिर में पंडाल में मौजूद लोगों से कहा कि वे अपने मोबाइल का फ्लैश ऑन करके इस विकास उत्सव को मनाएं। इसके बाद पंडाल में हजारों लोगों ने एक साथ मोबाइल की फ्लैश ऑन करके उत्सव मनाया। दिन में यह नजारा देखते ही बना। एक साथ हजारों मोबाइल की फ्लैश ऑन होने से थोड़ी देकर के लिए पंडाल में रोशनी बढ़ गई। लोगों ने मोबाइल को हाथ में हिलाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।